कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया।

कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में 5 गारंटियों को दोहराया है, गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्ना भाग्य, युवा निधि और शक्ति। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को सर्व जनांगदा शांतिया थोटा’ (सभी समुदायों का शांतिपूर्ण उद्यान) नाम दिया है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या है?

गृह ज्योति – घरों में हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली।

गृह लक्ष्मी – हर घर की महिला मुखिया को 2000 रुपये/माह।

अन्न भाग्य – बीपीएल परिवारों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 10 किलो चावल मुफ्त।

युवा निधि – प्रत्येक बेरोजगार स्नातक के लिए 3000 रुपये/माह और प्रत्येक बेरोजगार डिप्लोमा धारक के लिए 1500 रुपये/माह।

शक्ति – राज्य भर में हर महिला के लिए मुफ्त बस यात्रा।

2006 के बाद के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा।

 

More From Author

भाजपा सरकार ने ‘तुष्टीकरण’ के बजाय विकास पर ध्यान केंद्रित किया : मुख्यमंत्री योगी

तिहाड़ जेल में फि‍र हुआ गैंगवार, टॉप मोस्ट गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *