प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

सरकार भौतिक, डिजिटल, सामाजिक और सांस्कृतिक कनेक्टिविटी पर समान रूप से जोर दे रही है – प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि संपर्क सुविधा एक चतुर्मुखी महायज्ञ है। इसमें भौतिक संपर्क, डिजिटल संपर्क, सामाजिक संपर्क और सांस्‍कृतिक संपर्क शामिल है। कल असम में गोवाहाटी में लगभग 11 हजार करोड रुपए की परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन करते हुए उन्‍होंने कहा कि आज संपर्क सुविधा के मायने पूरी तरह बदल गए हैं। श्री मोदी ने एम्‍स, तीन मेडिकल कॉलेजों और रेल परियोजना सहित कई परियोजनाओं की शुरूआत पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि सरकार इस क्षेत्र में सड़क रेल और हवाई यातायात सुविधा बेहतर बनाने पर जोर दे रही है।

प्रधानमंत्री ने कल बिहू का रंगारंग नृत्‍य भी देखा जिसमें 10 हजार से अधिक नृतक शामिल थे। उन्‍होंने कहा कि रोंगाली बिहू त्‍यौहार असम के लोगों की भावना से जुड़ा हुआ है। श्री मोदी ने कहा कि यह त्‍यौहार मतभेदों को समाप्‍त करता है और मनुष्‍य तथा प्रकृति के बीच समरसता कायम करता है। उन्‍होंने कहा कि बिहू का अयोजन एक भारत श्रेष्‍ठ भारत का प्रतीक है और यह सब के प्रयास से भारत को विकसित बनाने के संकल्‍प को पूरा करने की प्रेरणा है। श्री मोदी ने असम सहित देशभर के युवाओं से विकसित भारत के द्वार खोलने की अपील की। इस अवसर पर असम के मुख्‍यमंत्री श्री हेमंत बिसव सरमा ने प्रधानमंत्री की मौजूदगी में गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड से प्रमाण पत्र प्राप्‍त किया। यह प्रमाण पत्र बिहू पर नृत्‍य के सबसे बड़े आयोजन का रिकॉर्ड बनने पर दिया गया है।

श्री मोदी ने असम में गुवाहाटी उच्‍च न्‍यायालय के प्‍लेटिनम जयंती समापन समारोह को भी संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि 21वीं सदी के भारतीय नागरिकों की आकांक्षाएं असीमित हैं। श्री मोदी ने कहा कि इन आकांक्षाओं को पूरा करने में न्‍यायपालिका को एक सशक्‍त और संवेदनशील भूमिका निभानी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अप्रासंगिक कानूनों को समाप्‍त करने से अदालती मामले कम हुए हैं।

More From Author

संशोधित आईटी नियमों के तहत इंटरनेट पर सट्टेबाजी और सट्टेबाजी जैसी हानिकारक सामग्री की अनुमति नहीं: मंत्री राजीव चंद्रशेखर

AMAR PRABHAT 15 APR 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *