बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के बाद अब पटना एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी , बुलाया गया बॉम्ब स्क्वाड

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी भरा फोन कॉल मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आनन-फानन में बॉम्ब स्क्वाड को बुलाया. फिलहाल बॉम्ब स्क्वॉड की टीम एयरपोर्ट पर जांच में जुटी है. हालांकि बम निरोधक दस्ते को फिलहाल वहां कोई भी संदेहास्पद चीज नहीं मिली है. ऐसे में फ्लाइट्स भी यहां अपने निर्धारित समय से आवागमन कर रही हैं.

इससे पहले दिल्ली के ‘द इंडियन पब्लिक स्कूल’ में बम की धमकी भरा एक ईमेल आया । मामले की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल को खाली कराया। दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में इंडियन स्कूल को एक धमकी भरा मेल आया है। इस मेल में स्कूल में बम होने की बात कही गई है। इस मामले को लेकर बीआरटी रोड के बृजेश द्वारा स्कूल को ईमेल भेजा गया था। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये ईमेल आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर आया है।

जैसे ही बम होने की जानकारी मिली तो स्कूल को आनन-फानन में खाली करा लिया गया है। इसके साथ ही बच्चों को घर भेज दिया गया है। ईमेल आने के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। इसके साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है।

 

More From Author

तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब केस में ED ने आरोपी बनाया

राशिफल

Today Horoscope: आज का राशिफल, गुरुवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *