Weather Update

Weather Update : ओले गिरने से ललितपुर में कश्मीर सा नजारा, यूपी के जिलों में हो सकती है बारिश

Weather Update : एक बार फिर किसानों पर कुदरत की मार पड़ी। बेमौसम बारिश उत्तर प्रदेश के ललितपुर में किसानों के लिए आफत बन कर आई है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ, जिससे किसानों परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया, “1 घंटे से ज्यादा ओलावृष्टि होने से फसल पूरी खराब हो गई है। किसान ऐसे ही कर्ज में है इससे और ज्यादा हो गया है। हम सरकार से चाहते हैं कि वो हमारी कुछ मदद करें।

खबरों के मुताबिक, कई जगह बारिश के चलते गेहूं और जौ की फसल गिरकर खेतों में बिछ गई और चने की फली भी झड़ गई। बेमौसम बारिश से अपने अरमान टूटते देख कई किसान बुरी तरह फफक पड़े। अब किसानों के आगे आर्थिक संकट है।

बता दें कि शुकवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई। किसान खेतों में तेजी से काम निपटाने में जुटे रहे। इस दौरान दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी व कटी पड़ी फसल बर्बाद हो गई।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 4 दिन यानी 22 मार्च तक यूपी का मौसम ऐसा ही उलटफेर भरा रहेगा। शुक्रवार को 36.2°C के साथ वाराणसी सबसे गर्म जिला रहा है। वहीं, 16.3°C के साथ बरेली सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया। आज सुबह भी कानपुर, सहारनपुर में हल्की बारिश हुई। वहीं, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, अयोध्या में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के जिन 33 शहरों के लिए बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। इनमें सीतापुर‚ शाहजहांपुर‚ बाराबंकी‚ कौशांबी, प्रयागराज‚ सोनभद्र‚ मिर्जापुर‚ भदोही‚ बस्ती‚ सिद्धार्थनगर‚ गोंड़ा‚ बलरामपुर‚ श्रावस्ती‚ बहराइच‚ शामली‚ मुजफ्फरनगर‚ बागपत‚ मेरठ हैं।

इसके अलावा, गाजियाबाद‚ गौतमबुद्धनगर‚ अलीगढ़‚ मथुरा‚ आगरा‚ हाथरस‚ फिरोजाबाद‚ मैनपुरी‚ बिजनौर‚ मुरादाबाद‚ रामपुर‚ बरेली‚ पीलीभीत, बुलंदशहर, बांदा शामिल हैं। इन जिलों में से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

More From Author

राशिफल

Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर और मीन राशि वाले परीक्षा में उतरेंगे खरे, शनि देव की बरसेगी कृपा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

COVID Returns in India: देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *