स्कूल के गेटमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

तिलहर/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। डभौरा रेलवे फाटक के पास हादसा हो गया। एक स्कूल के गेटमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार सुबह परिजनों को हादसे की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा।
तिलहर क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी लखपत की उम्र तकरीबन 45 साल थी। बताया जा रहा है कि वह शिशु मंदिर स्कूल में गेटमैनी करते थे। शुक्रवार को वह खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे। जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह उनकी लाश डभौरा रेलवे फाटक के पास पड़ी मिली। माना जा रहा है कि उनकी मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा। परिजनों ने बताया कि उनके दो बेटे सुमित व रिषी हैं। दोनों पढ़ाई करते हैं। परिजन शव देश बेसुध हो गए हैं।

More From Author

शराब की दुकानें 7 मार्च सुबह से 8 मार्च की रात तक बंद रहेगीं

हद्दफ पुलिस चैकी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *