छोटे भाई से अवैध संबंध के शक में कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की ली जान

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति को शक था कि उसकी पत्नी का उसके छोटे भाई से अवैध संबंध है। इसी चरित्र शंका में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया।

मामला इछावर थाना क्षेत्र के जामली गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की पति पत्नी का अक्सर विवाद होते रहता था। इसी विवाद के कारण पत्नी 3 माह से अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के काफ़ी समझाने के बाद युवती अपने ससुराल लौटी थी।

उसके ससुराल पहुंचते ही दोनों में फिर विवाद शुरू हो गया और पति का गुस्सा का चरम पर पहुंच गया। और उसने आवेश में आकर मंगलवार को पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिसमें पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर बताया कि आरोपी पति का नाम सीताराम भिलाला और पत्नी का नाम रेखा बाई है। आरोपी पति को शक था कि उसका संबंध छोटे भाई से चल रहा है। जिसके चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। हमारा शक पहली दृष्टि में पति पर ही गया। हालांकि पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

More From Author

Army Agniveer Bharti 2023 : वायु सेना में अग्निवीर भर्ती परीक्षा 20 मई को, ऑनलाइन आवेदन 17 मार्च से

योग के लिए तीन पार्को का चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *