शाहजहांपुर (सूवि)। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ राजीव कुमार ने बताया कि पार्क में योग कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में तीन पार्को को चयनित किया गया है जिसमें शहीद पार्क, साउथ सिटी एवं सिटी पार्क में ग्रीष्म काल में प्रातः 6.15 से 7.00 एवं 7.15 से 8.00 बजे तक, शीतकाल में प्रातः 7.15 से 8.00 बजे एवं 7.15 से 8.00 बजे तक, नियमित योग प्रशिक्षकों के द्वारा दो सेशन योगाभ्यास के लिए जाएंगे। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक के द्वारा योग के माध्यम से योगाभ्यास, आयुर्वेद चिकित्सा, अधिकारी, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, यूनानी चिकित्सा अधिकारी के द्वारा रोगियों को रोगानुसार परामर्श निःशुल्क दिया जाएगा।
योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता ने बताया कि पार्क में योग कार्यक्रम के अंतर्गत तेजी से दौड़ती भागती इस जिंदगी में ज्यादातर लोगों के लिए नियमित रूप से योग के लिए समय निकाल पाना काफी कठिन होता है। शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए योगासनों को प्रशिक्षक काफी लाभकारी मानते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो नियमित योग करते हैं पर लाभ नहीं होता उनके लिए पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन निशुल्क किया जा रहा है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ जसपाल सिंह ने बताया की आयुर्वेद के माध्यम से आम जनमानस को रोगानुसार उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा।