मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, CBI ने इस वजह से लिया एक्शन

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI ने शराब नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले CBI ने उनसे 8 घंटे तक पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग के एक IAS अधिकारी ने पूछताछ के दौरान सिसोदिया का नाम लिया था। अधिकारी ने कहा था कि सिसोदिया ने ऐसी शराब नीति बनाई थी, जिससे सरकार को मुनाफा ना हो। बल्कि व्यापारियों को मोटा फायदा हो। इसी बयान के आधार पर सिसोदिया से पूछताछ की गई थी। अफसर ने सिसोदिया पर सबूत नष्ट करने का भी आरोप लगाया था।

CBI ने सिसोदिया और अफसर को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तो उन्होंने कई सवालों के जवाब नहीं दिए, जो सिसोदिया की गिरफ्तारी की वजह बनी। सिसोदिया को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी की ओर से पहली प्रतिक्रिया राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि ये लोकतंत्र के लिए काला दिन है। (Manish Sisodia Arrested)

बता दें कि जांच में शामिल होने के लिए सिसोदिया घर से निकलने से पहले अपनी मां से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। पूछताछ के लिए जाते वक्त मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम पुलिस, CBI, ED या जेल किसी से नहीं डरते, लेकिन भाजपा के लोग सिसोदिया और केजरीवाल से डरते हैं। वे रोड शो करते हुए CBI दफ्तर पहुंचे। सिसोदिया के साथ उनके हजारों समर्थक भी थे। सभी हेडक्वार्टर के पास धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने धारा-144 लगा दी। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय और AAP सांसद संजय सिंह समेत कई समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया। (Manish Sisodia Arrested)

 

More From Author

अधिकारियों ने निरीक्षण कर लाट साहब के जुलूस की व्यवस्थाएं देखी

T20 World Cup: साउथ अफ्रीका को हरा ऑस्ट्रेलिया छठी बार ऑस्ट्रेलिया बनी टी-20 वर्ल्ड चैंपियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *