अधिकारियों ने निरीक्षण कर लाट साहब के जुलूस की व्यवस्थाएं देखी

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। होली पर जनपद में निकलने वाले लाट साहब जुलूस के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर चल रही है। जुलूस में शांति व्यवस्था कायम रहे, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। अफवाहों पर कोई ध्यान न दें, इसी को लेकर रविवार को थाना रामचंद्र मिशन में एडीएम वित्त त्रिभुवन की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई।
एडीएम वित्त, एसपी सिटी सुधीर जयसवाल, सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने आए हुए नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि लाट साहब जुलूस में किसी भी तरह की अफवाहों व उपद्रव करने से बचें। जिला प्रशासन के सहयोग करें। एसडीएम सदर सतीश चंद्रा ने भी लोगों से होली पर्व आपसी सौहार्द, प्रेम के साथ बनाएं जाने की अपील की। तत्पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों ने हरदोई बाईपास, सराय काइयां, लालपुर आदि स्थानों पर रुट मार्च किया। इस दौरान थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।

More From Author

शांति व सौहार्द से होली का पर्व मनाने की अपील

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, CBI ने इस वजह से लिया एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *