बीडीसी मेम्बर के बंद मकान से लाखों की चोरी

मिर्जापुर/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। क्षेत्र के जरियनपुर की क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता देवी के बन्द मकान से लाखों की चोरी हो गई। बीडीसी गीता देवी अपने पति संजीव मिश्रा और बच्चों के साथ हरिद्वार में रहती हैं। गीतादेवी के देवर राजेश मिश्रा ने बताया कि गांव जरियनपुर में भाभी गीतादेवी का मकान बंद ही रहता है। राजेश मिश्रा ने बताया कि उसके भाई संजीव एक पखवाड़ा पहले यहां आए थे। मकान की साफ सफाई करके दूसरे दिन वापस हरिद्वार चले गये थे। उनका मकान घनी आबादी के बीच चारों ओर से पूरी तरह सुरक्षित है। बुधवार सुबह वह भाई के मकान की ओर से निकले तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ अलग पड़ा था तथा मकान का दरवाजा खुला हुआ था। संदेह होने पर उसने पड़ोस के लोगों के साथ मकान के अंदर जाकर देखा तो मकान के अंदर सभी कमरों के ताले टूटे थे। मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे के विंडो की ग्रिल नीचे पड़ी थी तथा कमरे के दरवाजे का लॉक भी टूटा अलग पड़ा था। कमरे में रखी स्टील अलमारी और टिन के बड़े संदूक के भी लॉक टूटे हुए थे। अलमारी के बाहर बेड पर सोने-चांदी के गहनों के खाली डिब्बे और कपड़े बिखरे पड़े थे। रसोई में रखा गैस सिलेंडर भी गायब था। उसने मकान में हुई चोरी की सूचना हरिद्वार में रह रहे भाई संजीव को देने के साथ ही पुलिस को भी दी है।

More From Author

रायपुर आ रहे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एयरपोर्ट में रोका ,कांग्रेस नेताओं किया विरोध-प्रदर्शन

60 कृषक पशुपालन का प्रशिक्षण लेने को मथुरा रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *