शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की अधिकृत संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लि. द्वारा जिले मे संचालित आधार सेवा केंद्र अब सप्ताह में सातों दिन खुल रहे है। इन केन्द्रों पर आधार में अपने बायोमेट्रिक अपडेट, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर अपडेट इत्यादि में संशोधन करा सकते है।
सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ आधार के माध्यम से आम जनमानस को सीधे पहुंचा रही है इसलिए आधार को अपडेट रखना अनिवार्य है। आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने आग्रह किया है कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार 10 साल पहले बनवाया था और उसके बाद कभी अपडेट नहीं किया तो ऐसे आधार संख्या धारकों से अनुरोध है कि वे दस्तावेजों अपने पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से संबंधित अपने दस्तावेजों को अपडेट करवाएं। लोग अपने आधार में डॉक्यूमेंट अपलोड कराने हेतु अपने नजदीक स्थित आधार सेवा/संशोधन केंद्र पर जाकर आसानी से करा सकते है। जिला प्रबंधक विपुल कुशवाहा एवं जिला समन्वयक चंद्रहास श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद मे सीएससी द्वारा स्थापित 115 आधार संशोधन केन्द्र चल रहे है ,जहां पर लोग आधार मे त्रुटि जैसे नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, पता, लिंग आदि मे बदलाव के अलावा डॉक्यूमेंट भी अपलोड करा सकते है। जिसका यू0आई0डी0ए0आई0 द्वारा निर्धारित शुल्क 50 रुपए है।