प्राथमिक विद्यालय में आवारा गौवंश को ग्रामीणों ने किया बंद

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
ग्रामीणों को समझाकर गौवंशों को बंधक मुक्त कराया
जलालाबाद/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)।
थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में नाराज ग्रामीणों ने सोमबार को दोपहर चार बजे के करीब आवारा गौवंश को घेरकर प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि निराश्रित गोवंश उनकी फसलों को खा रहे हैं परंतु सरकार कोई भी व्यवस्था नहीं कर रही है। ऐसे में इस विकल्प के अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं था। आवारा गौवंशों के बिद्यालय में बन्द करने की सूचना प्रशासनिक अधिकारियो को लगी तो नायव तहसीलदार अनुराग दुवे कोतवाल प्रवीण सोलंकी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों से वार्ता कर गौवंशों को बंधक मुक्त कराया।

More From Author

10 बर्ष पुराने आधार कार्ङ धारकों को कराना होगा दोबारा अपडेट

बेटी बचाओ, बेची पढ़ाओ के तहत मना कन्या जन्मोत्सव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *