15 साल की लड़की ने परिजनो को गहरी नींद में सुलाकर प्रेमी संग गई

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। खुटार क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 साल की लड़की ने रात को चाय में नशीली गोलियां मिलाकर दादी और पिता को पिला दी। दोनों के गहरी नींद में सो जाने के बाद किशोरी मौका पाकर प्रेमी के साथ चली गई। हाईवे पर वाहन नहीं मिलने के कारण गांव रामपुर कलां में ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। बाद में लड़की को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
खुटार क्षेत्र के एक गांव की लड़की की मां की मौत हो चुकी है। किशोरी अपनी दादी और पिता के साथ रहती है। कुछ माह से उसका पड़ोस के ही एक गांव के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार शाम किशोरी ने चाय में नशीली गोलियां मिलाकर दादी और पिता को पिला दी। दोनों के सो जाने के बाद किशोरी प्रेमी के साथ घर से निकल गई।
दोनों गांव रामपुर कलां में हाईवे किनारे वाहन के इंतजार में बैठे रहे। कोई भी वाहन नहीं मिलने पर पड़ोस में ही बनी बाजार की बिल्डिंग में जाकर लेट गए। सुबह ग्रामीणों ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखा तो पूछताछ की। डरी हुई किशोरी ने सारी बात बता दी। ग्रामीणों ने किशोरी के पिता को सूचना दी।
इस दौरान भीड़ बढ़ती देखकर युवक मौका पाकर भाग निकला। कुछ देर बाद किशोरी का पिता मौके पर पहुंचा और पुत्री को लेकर घर चला गया। पिता ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई कराएंगे। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

आठ वर्षीय लड़के का अपहरण कर बेरहमी से हत्या, हत्यारे ने निकाले दांत

10 बर्ष पुराने आधार कार्ङ धारकों को कराना होगा दोबारा अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *