जघन्य! बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति और सास की नृशंस हत्या के बाद उनके शव के टुकड़े फ्रिज में रख दिए

दिल्ली में बीते साल श्रद्धा मर्डर केस की काफी चर्चा हुई थी, जिसे उसके लिव-इन पार्टनर ने मारकर 35 टुकड़े कर दिए थे। आफताब ने श्रद्धा के शव को फ्रिज में रखा था और उसके टुकड़े जंगल में ले जाकर फेंका करता था। अब ऐसा ही एक मामला गुवाहाटी में सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति और सास की नृशंस हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक महिला और उसके प्रेमी ने दोनों की हत्या के बाद उनके शव के टुकड़े कर डाले और फ्रिज में रख लिए। इसके बाद उन्हें मेघालय में ले जाकर खाई से नीचे फेंक दिया। यह घटना बीते साल अगस्त की है, जिसका सनसनीखेज खुलासा अब जाकर हुआ है।

आरोपी बंदना कलिता ने अपने पति अमरज्योति डे और सास शंकरी डे को बॉयफ्रेंड धनजीत डेका और उसके दोस्त अरूप दास की मदद से मारा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन लोगों ने महिला के पति और सास को मारने के बाद टुकड़े कर डाले। फिर उन्हें तीन दिनों तक फ्रिज में रखे रहे और पड़ोसी राज्य मेघालय में कार से लेकर पहुंचे। यहां उन्हें दो अलग-अलग जगहों पर गहरी खाई में फेंक दिया ताकि कोई उनकी पहचान न कर सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की सास के शरीर के टुकड़े बरामद कर लिए गए हैं। अब उसके पति के शव की तलाश की जा रही है। तीनों आरोपियों से मिले सुरागों के आधार पर यह तलाश की जा रही है।

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बाराह ने कहा, ‘हत्याएं करीब सात महीने पहले की गई थीं। हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।” उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। संपर्क करने पर, पुलिस उपायुक्त (मध्य) दिगंत कुमार चौधरी ने कहा कि पत्नी ने सितंबर में अपने पति और सास के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई थी।

More From Author

Billionaires List : अमीरों की लिस्ट में 25वें नंबर पर खिसके गौतम अडानी

ED का दुरुपयोग

ED का दुरुपयोग, भाजपा की कायरता को दर्शाता है : मल्लिकार्जुन खड़गे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *