सांसद ने किया सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार, गिनाई उपलब्धियां

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। सांसद अरुण कुमार सागर ने शुक्रवार को ददरौल विधानसभा के ब्लॉक भावलखेड़ा मंडल क्षेत्र के गांव बरनई, बनतारा, पड़रा सिकंदरपुर, देवरास, सरसवां, तुर्की खेड़ा, कुआंबोझ और तोनी आदि गांवों का भ्रमण किया और बैठक आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकरी दी।
इस दौरान सांसद अरूण कुमार सागर ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के प्रति सदा समर्पित है। पीएम मोदी ने सत्ता संभालने के बाद सबका साथ-सबका विकास का मूल मंत्र लेकर काम किया। बिना किसी भेदभाव के समाज के हर तबके के लोगों के लिए कार्य किया। मोदी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रयास किए। मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ जैसी योजनाओं ने भारत की तस्वीर बदलने में बड़ा योगदान दिया है। कहा कि केंद्र सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं गरीब व आम लोगों के लिए चलाई हैं। जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों लोगों को आवास मिले हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण देश के हर घर में हो रहा है। देश में हर घर नल से जल पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों लोगों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर एक जिले में एक मेडिकल कालेज खोला जा रहा है। कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाना हर भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष अरूण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रामबहादुर शर्मा, अशोक कुमार, नितिन वर्मा, राहुल सिंह, आलोक सागर, संजीव सिंह आदि कई लोग मौजूद रहे।

More From Author

कंशीराम कालोनी में अवैध रुप से संचालित हो रहा क्लीनिक

महाशिव रात्रि पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *