जलालाबाद/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। नगर में महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर प्राचीन शिव मंदिर कमेटी ने प्रति वर्ष की भांति भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं व भक्तो ने अपनी छतों से पुष्प वर्षा भी की। शोभायात्रा तहसील रोड प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर परशुराम मंदिर, खेड़ा, नौसारा, फर्रुखाबाद बरेली रोड से तहसील रोड पहुंची। शिव बारात के दौरान राधा कृष्ण सांस्कृतिक नृत्य आकर्षण का मुख्य बिन्दु रहा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने भगवान के स्वरूपों का भोग लगाकर उनकी आरती उतारी। शोभायात्रा में भगवान शिव, मां दुर्गा, राधा कृष्ण, लक्ष्मी नारायण, भगवान परशुराम, गणेश जी समेत कई देवी देवताओं के आकर्षक स्वरूप शामिल थे। शोभायात्रा में मां यशोदा व बाल कृष्ण की दही मटकी बाली झांकी सबसे ज्यादा आकर्षक रही।
शोभायात्रा के बाद रात्रि में शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व की चारों पहर की रात्रि पूजा की जाएगी। इसके बाद कल हर बर्ष की तरह मन्दिर प्रांगण में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कोतवाल संजय सिंह ने पर्याप्त पुलिस बल शोभायात्रा में लगाई।
इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राकेश ओमर, महंत महेंद्र पांडेय, गिरजेश कटियार, ओमकार वर्मा, धर्मेंद्र कटियार, जय शंकर दीक्षित, अजय शंकर दीक्षित, नीतेश कटियार, विकास भारद्वाज, आशीष ओमर, वरुण सक्सेना, राहुल गुप्ता, अनमोल सक्सेना सहित समस्त पदाधिकारी व भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।