Kubereshwar Dham: सीहोर में 10 लाख लोगों के जुटने की आशंका, 25 KM लंबा जाम

Kubereshwar Dham: भोपाल के सीहोर के पास स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव शुरू होने से एक दिन पहले ही भारी तादाद में भीड़ जुट गई। लोगों के हुजूम के आगे की गई व्यवस्था ने घुटने टेक दिए। रुद्राक्ष की उम्मीद में आए लोगों के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। गुरुवार को लाखों लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इस भीड़ को रोकने के लिए बांस और बल्लियों से बने बैरिकेड भी नाकाफी साबित हुए।

भीड़ के कारण कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई। सैकड़ों लोगों को तबीयत खराब होने के कराण अस्पताल जाना पड़ा। हालात ये है कि लाखों लोगों के जुटने पर प्रशासन की सांसे फूली हुई है। आज सुबह तक 5 लाख लोगों को रुद्राक्ष बांटे जाने का आकंड़ा सामने आया है, एक अनुमान के मुताबित सीहोर में 10 लाख लोगों की भीड़ जुटने का अंदेशा जताया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने आई एक महिला की भी मौत हो गई है।

More From Author

वाणिज्य संकाय में जी 20 पर हुआ व्यख्यान

17 FEB 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *