एसएस कालेज में 1 मार्च को होगा दीक्षान्त समारोह

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। स्वामी शुकदेवानन्द विधि महाविद्यालय में 01 मार्च, 2023 दिन बुद्धवार को दीक्षान्त समारोह का आयोजन आरिफ मोहम्मद खान राज्यपाल केरल के आतिथ्य में होना सुनिश्चित हुआ है। दीक्षान्त समारोह में विधि त्रिवर्षीय, विधि पंचवर्षीय एवं विधि स्नाकोत्तर (एल0एल0एम0) पाठ्यक्रम के सन् 2020, 2021 तथा 2022 में उत्तीर्ण छात्रों को आशीर्वाद स्वरूप उपाधि प्रदान की जायेगी।
उपाधि हेतु उपरोक्त सत्रों में उत्तीर्ण सभी पाठ्यक्रमों के छात्र/छात्रायें महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक/कार्यक्रम संयोजक डा0 पवन कुमार गुप्ता से यथाशीघ्र सम्पर्क करके अपना पंजीकरण आवश्यक रूप से करा लें।

More From Author

हम अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करेंःआजाद

डीएम ने प्राथमक विद्यालय चमराबोझी का निरीक्षण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *