डीएम ने प्राथमक विद्यालय चमराबोझी का निरीक्षण किया

शाहजहांपुर (सूवि)। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय चमराबोझी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से गणित, हिन्दी, अंग्रेजी आदि विषयों के प्रश्न पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की। प्राथमिक विद्यालय चमराबोझी में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गयी जिस पर जिलाधिकारी ने अध्यापिकाओं की प्रशंसा भी की। जिलाधिकारी ने मौजूद शिक्षिकाओं को अंग्रेजी विषय पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये।

More From Author

एसएस कालेज में 1 मार्च को होगा दीक्षान्त समारोह

जिलाधिकारी ने नवनिर्मित आईटीआई का किया निरीक्षण, अनुपस्थित प्राचार्य का वेतन रोका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *