हम अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करेंःआजाद

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम नवादा इंदेपुर में किया गया।
पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित प्रथम एक दिवसीय शिविर प्रारंभ करने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार आजाद एवं डॉ आदित्य कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिविर का आरंभ लक्ष्य गीत और राष्ट्रगान से किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में स्वयंसेवियो ने विभिन्न टोलिया बनाकर स्लोगन, पोस्टर एवं नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्राम नवादा इंदेपुर के लोगों को जागरूक किया। गांव में विद्यमान समस्याओं, कुरीतियों आदि का समग्र अध्ययन कर उन्हें बिन्दुवार नोट भी किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार आजाद ने स्वयंसेवियो को अपने उद्बोधन में बताया कि भारतीय संस्कृति में पर्यावरण के संरक्षण को बहुत महत्त्व दिया गया है। यहाँ मानव जीवन को हमेशा मूर्त या अमूर्त रूप में पृथ्वी, जल, वायु, आकाश, सूर्य, चन्द्र, नदी, वृक्ष एवं पशु-पक्षी आदि के साहचर्य में ही देखा गया है। पर्यावरण शब्द का अर्थ है हमारे चारों ओर का वातावरण। पर्यावरण संरक्षण का तात्पर्य है कि हम अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करें तथा उसे जीवन के अनुकूल बनाए रखें। पर्यावरण और प्राणी एक-दूसरे पर आश्रित हैं।
शिविरार्थियों में निहारिका कुशवाहा, साक्षी सिंह ,सारस्वत पांडे, प्रभा पांडे आदि ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर शिविरार्थियो का मार्गदर्शन डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ शालीन कुमार सिंह, डॉ कमलेश बाबू गौतम, डॉ प्रांजल शाही, डॉ विनीत श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, अखिलेश कुमार आदि आचार्यों ने किया।
कार्यक्रम में अभिषेक सिंह आदित्य मिश्रा, प्रभा पांडे, राधा वर्मा, रोशनी प्रजापति, उजाला प्रजापति, अक्स यादव, आदर्श दीक्षित, साक्षी सिंह आदि स्वयंसेवियो का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयंसेवी सारस्वत पांडे के द्वारा किया गया।
शिविर के अंत मे कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद यादव के द्वारा सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया।

More From Author

जिलाधिकारी ने सिमरा वीरान स्थित गौसदन का निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखी

एसएस कालेज में 1 मार्च को होगा दीक्षान्त समारोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *