तमंचा तानने के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की

भावलखेड़ा/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास चैराहे पर स्थित न्यू कॉलोनी में महंत को पीटकर टांग तोड़ने और जान से मारने की नियत से तमंचा तानने के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि पुलिस मौके से आरोपी को मय तमंचा के हिरासत में लेकर थाने ले आई थी। जिसे बाद में छोड़ दिया गया। दर्ज एनसीआर को संबंधित धाराओं में तरमीम नहीं किया गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास चैराहे स्थित न्यू कॉलोनी निवासी महंत राजीव कुमार को सगे भाई विपिन कुमार ने नशे की हालत में चार फरवरी की रात जमकर पीट दिया था। मारपीट में राजीव की दाहिनी टांग टूट गई थी। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी विपिन को मय तमंचा के हिरासत में लेकर थाने ले आई थी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी विपिन का भी मेडिकल कराया गया। जिसे तमंचा सहित गिरफ्तार किए जाने के बावजूद भी थाने से छोड़ दिया गया। मामले में पुलिस ने खेल करते हुए घायल राजीव के खिलाफ ही एनसीआर दर्ज कर ली थी। जबकि राजीव की ओर से विपिन के खिलाफ दर्ज एनसीआर को मेडिकल रिपोर्ट में टांग टूट जाने की पुष्टि होने के बावजूद भी संबंधित धाराओं में तरमीम नहीं किया गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन अरविंद सिंह चैहान ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष की ओर से एनसीआर दर्ज की जा चुकी है। आरोपी भी घायल था। इसी वजह से अग्रिम कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। मामले की जांच की जा रही है।

More From Author

नव नियुक्ति ए0एन0एम0के 12 दिवसीय अभिमुखीकरण का समापन

ई रिक्शा चालक हत्याकांड मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *