ई रिक्शा चालक हत्याकांड मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

भावलखेड़ा/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा निवासी ई रिक्शा चालक चांद मियां उर्फ बब्बू हत्याकांड के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस कुछ अहम सुराग हाथ लगने का दावा कर रही है लेकिन हत्या की वजह से अब भी अनजान बनी हुई है। अब ई रिक्शा और मोबाइल भी बरामद नहीं हो सका है। सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां ने मामले में पुलिस पर हीलाहवाली किए जाने का आरोप लगाते हुए तत्काल खुलासे की मांग की है।
मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा निवासी ई रिक्शा चालक चांद मियां उर्फ बब्बू 23 जनवरी से लापता थे। उसका शव तीन फरवरी को थाना रौजा क्षेत्र के न्यू नेशनल हाईवे पर गांव अहमदपुर टिक्कल के पास बरामद हुआ था। मामले में थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने दर्ज गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना हुए पांच दिन बीत जाने के बाद खुलासा तो दूर ई-रिक्शा व मोबाइल बरामद नहीं कर सकी है। हत्या की वजह भी अब तक स्पष्ट नहीं है हालांकि जिस स्थिति में शव बरामद हुआ है। उससे प्रतीत होता है कि हत्यारे का इरादा हत्या करने का ही था। उधर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां ने पुलिस पर मामले महिला हवाले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पुलिस गुमशुदगी दर्ज होने के बाद गंभीरता से मामले को लेती तो घटना को होने से बचा जा सकता था। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले के अतिशीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक थाना राम चंद्र मिशन अरविंद सिंह चैहान ने बताया कि खुलासे के लिए एसओजी और थाना पुलिस की टीम लगातार कार्य कर रही हैं। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।

More From Author

तमंचा तानने के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की

सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ जनता को मिलेंःकश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *