नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ से ज्यादा का गांजा, पिकअप और बाइक जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 476 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 38 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक, तस्कर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर उत्तरप्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप पकड़ी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बाइक और गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टाटा लोडिंग पिकअप वाहन भी जब्त किया है।
मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब गांजा तस्करी के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। इसके जरिए तस्करी में शामिल अन्य लोगों, सप्लायर और खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है। बस्तर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

More From Author

12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

PM आवास के नाम पर 20 हजार तक की वसूली! रोजगार सहायिका और पति पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की ये मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *