सुरक्षा बलों ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन, माओवादियों के हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों द्वारा डंप किए गए हथियार बरामद करने में सफलता मिली है। गढ़चिरौली पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष अभियान टीम ने वांगेटूर थाना क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया।सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पुलिस टीम ने 1 बैरल बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल, 1 एयरगन, वायरलेस उपकरण, 100 सुतली बम और माओवादी वर्दी का कपड़ा जब्त किया। विस्फोटक सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया। इस अभियान में पुलिस की विशेष टीम, इंटेलिजेंस सेल और बीडीडीएस टीम शामिल थी।

More From Author

राजधानी की सफाई व्यवस्था बदहाल, JCCJ ने किया नगर निगम का घेराव, नवीन अग्रवाल बोले – कैसे साकार होगा स्वच्छ रायपुर का सपना ?

बस्तर में चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा कम, लेकिन किसानों की बढ़ी चिंता, आपात स्थिति से निपटने प्रशासन मुस्तैद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *