Jashpur News: जंगली दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात; दो दिनों में 8 घरों को तोड़कर खा गया राशन, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दंतैल जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है, जिसके कारण पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गंभीरता की बात है कि, दो दिनों में अकेले जंगली हाथी ने 8 घरों को तोड़ डाला।

आपको बता दें कि, 6 जनवरी को सोमवार की रात नारायणपुर में चार घरों को तोड़ा था। घर में रखें टीवी समेत अन्य उपकरण को भी टॉड डाला।फिर बीती रात यानि मंगवार को सुसडेगा में चार घरों को तोड़ा। इतना ही नहीं, हाथी ने दोनों घरों में रखें धान को भी चट कर लिया। घर में सो रही मां बेटी हाथी के चपेट में आने से बाल-बाल बचीं।

 

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद हुए। जिसके बाद वन अमला ने हाथी प्रभावित क्षेत्र में निवासरत लोगों को खाली कराया। यह पूरा मामला पत्थलगांव वन परिक्षेत्र का है। वहीं इस घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी भय का माहौल बन गया है। फिलहाल, वन विभाग की टीम सूचना के आधार पर ग्रामीणों को सावधानी बरतने को कहा है।

More From Author

Jashpur News: आवास निर्माण में लापरवाही , 3 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

 जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, फिर पकड़ा दो ट्रकों से 400 बोरी में 160 क्विंटल धान