खुली नाली में गिरकर युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

तखतपुर। बिलासपुर के तखतपुर में बिती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक युवक नशे की हालत में नाली में गिर गया। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ऐसे में अब सड़क किनारे खुली नालियों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानिए कब और कैसे हुआ हादसा ?
यह घटना तखतपुर नगर के होलिका चौक में हुई है। मृतक की पहचान संतोष देवांगन उर्फ शारूख, पिता समारू देवांगन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 29 अक्टूबर की रात शारूख नशे की हालत में होलिका चौक के आसपास घूम रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क किनारे करीब तीन फीट के नाली में जा गिरा।
लोगों ने दिखाई तत्परता, लेकिन नहीं बच सकी जान
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को नाली से बाहर निकाला और बिना देर किए 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक हादसा, कई सवाल!
इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। होलिका चौक में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क किनारे खुली नालियों और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी जगहों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं हैं? क्या नालियों को ढंकने या दुर्घटना से बचाव के उपायों की जरूरत नहीं है? फिलहाल शारूख की मौत से परिजनों और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

More From Author

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी, नवंबर से मिलेगा बढ़ा हुआ DA, आदेश जारी

दर्दनाक सड़क हादसा, कार से टक्कर के बाद उछलकर विपरित लेन में गिरा युवक, चपेट में आई स्कूटी सवार दो महिलाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *