प्लेयर ऑफ द सीरीज़ बने सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में बहोत बड़ी कही

प्लेयर ऑफ द सीरीज़ बने सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में बहोत बड़ी कही

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के साथ न्यूज़ीलैंड दौरे पर हैं. इस दौरे में खेली गई टी20 सीरीज़ में उन्होंने अपना जलवा दिखाते हुए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ का खिताब जीता था.

इसके बाद वनडे सीरीज़ में भी सूर्या टीम में मौजूद हैं. भारतीय टीम पहला वनडे मैच हार चुकी हैं, अब दूसरा वनडे मैच 27 नवंबर, रविवार को खेला जाएगा. इस मैच से पहले सूर्या ने कुछ दिलचस्प बातें कही हैं. आइए जानते हैं क्या बोले सूर्या.

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर कुछ सवालों के जवाब दिए हैं. सूर्या से विराट कोहली को लेकर सवाल किया गया. अगर कोई आपको विराट कोहली की फ्रेम की हुई फोटो गिफ्ट करेगा तो उसे आप कहां रखेंगे. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “मैं उस तस्वीर को अपने ट्राफी रूम में सबसे रखूंगा और उसे उठकर रोज देखूंगा.” हाल ही में विराट कोहली ने टी20 सीरीज़ में सूर्या की शतकीय पारी की तारीफ की थी. उन्होंने सूर्या की उस पारी को वीडियो गेम बताया था. दोनों के बीच मैदान के बीच एक अच्छा बॉन्ड देखने को मिलता है.

रोहित शर्मा के इस शॉट को चाहेंगे सूर्या

यूं तो सूर्या हर शॉट को बड़ी ही आसानी से खेल लेते हैं और वो अपने अतरंगी शॉट्स के लिए जाने जाते हैं. लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वो किसी बल्लेबाज़ का कौन सा शॉट चुराना चाहेंगे. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने रोहित शर्मा के पुल शॉट का नाम लिया. उन्होंने कहा कि वो रोहित शर्मा के पुल शॉट को चुराना चाहेंगे. गौरलतब है कि भारतीय टीम में खेलने से पहले वो रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं.

More From Author

बजट 2023 पूर्व बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचे

बजट 2023 पूर्व बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचे

Dharmaj Crop Guard IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP में उछाल

Dharmaj Crop Guard IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP में उछाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *