Drishyam 2 Box Office: 'Drishyam 2' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई

अजय देवगन की ‘Drishyam 2’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई

Drishyam 2 Box Office: सुपरस्टार अजय देवगन की इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर धमाल मचा दिया है. बीते 2 साल में ‘दृश्यम 2’ अजय की ये तीसरी ऐसी फिल्म बनी है, जिसने 100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ‘दृश्यम 2’ ने 7वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है.

पिछले 7 दिनों से अजय देवगन की ये फिल्म लगातार गदर मचाए हुए है. इस बीच ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के मुताबिक ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के 7वें दिन धमाकेदार कमाई की है. जिसकी वजह से ‘दृश्यम 2’ पहले सप्ताह में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. बीते गुरुवार को ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ का कलेक्शन किया है. गुरुवार की इस इनकम के साथ ही ‘दृश्यम 2’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 104 करोड़ के पार पहुंच गया है.

ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो दूसरे सप्ताह में ‘दृश्यम 2’ 150 से करीब 170 करोड़ के बीच में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है.

https://www.instagram.com/p/ClWKnKqMtfy/?utm_source=ig_embed&ig_rid=21846bc8-cc41-4c1e-b372-a703ee066227

More From Author

Drishyam 2 Box Office Collection Day 6

Drishyam 2 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है

Bhediya Movie Review: वरुण धवन का भेड़िया बनाना लोगो को बहुत पसंद आया

Bhediya Movie Review: वरुण धवन का भेड़िया बनाना लोगो को बहुत पसंद आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *