तेजी से पारदर्शी निर्णय लेना युद्ध की तैयारी के लिए जरूरी: राजनाथ

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह ने सोमवार को कहा कि तेजी से पारदर्शी निर्णय लेना और सर्वोत्तम संसाधनों की उपलब्धता देश की युद्ध की तैयारी के लिए आवश्यक है। रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) द्वारा आयोजित ‘कंट्रोलर्स कॉन्फ्रेंस 2022’ में रक्षा मंत्री ने कहा कि फैसले करने में देरी से समय व धन की हानि होती है और युद्ध की तैयारी प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में संसाधन सीमित हैं। उन्होंने उनका उपयोग करने में आर्थिक क्षेत्र की समझ पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संसाधनों का इस्तेमाल सही स्थान पर होना चाहिए और उन्हें बिल्कुल भी बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए।

ंिसह ने कहा, ‘‘ एक रुपया बचाने पर आप एक रुपया कमाते हैं…यह संसाधनों के मामले में पूरी तरह लागू होता है। आपको पता है कि किसी देश की युद्ध की तैयारी के लिए न केवल सर्वोत्तम संसाधनों का उपलब्ध होना जरूरी है, बल्कि तेजी से पारदर्शी फैसले करना भी आवश्यक है।’’ उन्होंने कहा कि यदि फैसला करने में विलंब होगा तो युद्ध की तैयारी में भी कुछ कमी रह जाएगी।

More From Author

पॉक्सो का मकसद युवा वयस्कों के बीच सहमति के संबंधों को अपराध बनाना नहीं: अदालत

पूजा स्थल अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जवाब दाखिल करे केंद्र: न्यायालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *