छात्रा के साथ बलात्कार के बाद मौत मामले में एक युवक गिरफतार

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की सदर कोतवाली में बीएससी की अनुसूचित जाति की छात्रा के साथ कथित बलात्कार और उसकी मौत के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है और मौत का कारण निजी अंगों में गहरी चोट के कारण अधिक खून बहना बताया गया है।

कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती बृहस्पतिवार को घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया कि छोटी बहन दोपहर बाद जब स्­कूल से घर लौटी तो उसने पाया कि उसकी बड़ी बहन अर्धनग्न अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी और उसके निजी अंगो से रक्तस्राव हो रहा था।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । उन्होंने बताया कि तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है, जिसकी वीडियोग्राफी भी करायी गयी है। रिपोर्ट में अधिक रक्तश्राव होने की पुष्टि हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाजुक अंगों में गंभीर चोट के जख्म मिले हैं और बलात्कार की पुष्टि हुई है, मौत का कारण चोट बताई गई है।
युवती के पिता की ओेर से सदर कोतवाली में दर्ज कराई गयी प्राथमिकी में पड़ोसी युवक रोहित और एक बुजुर्ग महिला कुंवारा को नामजद कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को रोहित को गिरफ्तार कर लिया है ।

More From Author

चौरसिया और मदप्पा संयुक्त 30वें स्थान पर, पांच भारतीयों ने कट में प्रवेश किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिव महापुराण कथा में शामिल होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *