15 वर्षों से ट्रेनों में चोरी करने वाला चोर रायपुर में गिरफ्तार

रायपुर। ट्रेन में हो रही चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी रायपुर ने अंतरराज्यीय चोर सौरभ बुरान्डे (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से तीन लाख 28 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल बरामद किए गए हैं। रेलवे एसपी स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के अनुसार, चोरी की घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। 13 नवंबर को पकड़े गए आरोपित गोलू उर्फ सन्नी सोनवानी और सुमित विश्वकर्मा ने पूछताछ में सौरभ बुरान्डे का नाम उजागर किया था, जिसके बाद टीम ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया।

More From Author

स्क्रैप व्यापारी की हत्या

बस्तर-सरगुजा के 180 नए गांवों में बस सुविधा शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *