देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी बने दूसरी बच्ची के माता-पिता

मुंबई. अभिनेता गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने अपनी दूसरी बच्ची के जन्म की शुक्रवार को घोषणा की. दोनों ने 2011 में शादी की थी. दंपति ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा करते हुए कहा कि उनकी बच्ची का जन्म ‘‘समय से पहले’’ हो गया है.

चौधरी और बनर्जी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर कहा, ‘‘हमारी बच्ची का दुनिया में स्वागत है. हम फिर से माता-पिता बन कर खुश हैं, हम इस समय थोड़ी निजता बरतने की उम्मीद करते हैं क्योंकि हमारी बच्ची समय से पहले इस दुनिया में आ गयी है.’’ दोनों ने कहा, ‘‘आप अपना प्यार और आशीर्वाद देते रहे.’’ इसी साल दंपति की पहली बच्ची लियाना का जन्म हुआ था. बनर्जी (35) ने अगस्त में अपने दूसरी बार गर्भवती होने की जानकारी दी थी.

चौधरी (38) और बनर्जी ने ‘नच बलिये’, ‘फीयर फैक्टर’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ समेत कई टीवी रियलिटी शो में एक साथ काम किया है. चौधरी फिल्म \’\’खामोशियां\’\’ और जेपी दत्ता की \’\’पलटन\’\’ में भी दिखाई दिए हैं.

More From Author

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम सिवनी ब्लॉक नवागढ़ में भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणाएं

‘भारत जोड़ो’ यात्रा का मकसद देश की विविधता की रक्षा करना : कन्हैया कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *