राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचीं…

भुवनेश्वर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उनके गृह राज्य ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर बृहस्पतिवार को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राज्यपाल गणेशी लाल तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। उनके आगमन पर राज्य सरकार ने उन्हें सलामी गारद पेश किया। इसके तुरंत बाद वह वायु सेना के हेलीकॉप्टर से पुरी के लिए रवाना हो गयीं।

राष्ट्रपति पुरी में विश्व विख्यात जगन्नाथ मंदिर जाएंगी। भुवनेश्वर लौटने पर राज भवन में उनके सम्मान में एक भोज दिया जाएगा।
राज्य के मयूरभंज जिले से ताल्लुक रखने वाली मुर्मू की शुक्रवार को भुवनेश्वर में अपने विद्यालय का दौरा करने के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने की योजना है।

यह जुलाई में राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का ओडिशा का पहला दौरा है। राज्य सरकार ने मुर्मू के दौरे पर राज्य राजधानी क्षेत्र में सभी कार्यालयों, स्कूलों तथा कॉलेजों में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है। राष्ट्रपति के दौरे के लिए पुरी तथा भुवनेश्वर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

More From Author

टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन की समीक्षा करेगा सीएसए

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की 60वें दिन की शुरूआत नांदेड़ के काप्शी चौक से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *