\’हिंदू\’ शब्द पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी से विवाद

बेलगावी. कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने विवाद को हवा देते हुए दावा किया है कि \’हिंदू\’ शब्द फारसी है और इसका अर्थ बहुत गंदा है. उन्होंने यह भी कहा कि \”यहां के लोगों पर एक शब्द और एक धर्म को जबरदस्ती थोपा जा रहा है\”, और इस संबंध में उचित बहस होनी चाहिए. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपनी पार्टी के नेता के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और इसे \”स्पष्ट रूप से\” खारिज किया.

जारकीहोली ने कहा, \”वे हिंदू धर्म के बारे में बोलते हैं … यह कि, हिंदू शब्द कहां से आया? क्या यह हमारा है? यह फारसी है. फारसी ईरान, इराक, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान से है. भारत का इससे क्या संबंध है? फिर हिंदू आपका कैसे हो गया? इस पर बहस होनी चाहिए.\”

उन्होंने कहा, \”\’विकिपीडिया\’ को देखें, यह शब्द (हिंदू) कहां से आया है? यह आपका नहीं है. फिर आप इसे इतने ऊंचे स्थान पर क्यों रख रहे हैं? यदि आप इसका अर्थ समझते हैं, तो आपको शर्म आएगी. हिंदू शब्द का अर्थ बहुत गंदा है. यह मैं नहीं कह रहा हूं, स्वामी जी ने यह कहा है, यह वेबसाइटों पर है.\” यमकानमर्डी से विधायक जिले के निप्पनी इलाके में रविवार को \”मानव बंधुत्व वेदिके\” द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे.

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हिंदू धर्म एक जीवनशैली है और एक सभ्यतागत वास्तविकता है. कांग्रेस ने हर धर्म और आस्था का सम्मान करने के लिए हमारे देश का निर्माण किया. यही भारत का सार है.’’

More From Author

ब्रिटिश अदालत ने आरोपी बिचौलिए संजय भंडारी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी

न्यायालय ने बहुमत के फैसले से EWS के लिए 10% आरक्षण की वैधता बरकरार रखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *