तंजानिया में छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर विक्टोरिया झील में गिरा

नैरोबी. पूर्वी अफ्रीका में स्थित तंजानिया में एक हवाई अड्डे की तरफ जा रहा एक छोटा यात्री विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होकर विक्टोरिया झील में गिर गया. अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि विमान में सवार 43 में से 26 लोगों को बचा लिया गया है. विमान बुकोबा हवाई अड्डे की ओर जा रहा था, लेकिन हादसे का शिकार हो गया.

तंजानिया की एअरलाइन कंपनी ‘प्रीसीजन एअर’ ने कहा कि विमान ने तटवर्ती शहर ‘दार एस सलाम’ से उड़ान भरी थी. मीडिया की खबरों में झील में काफी हद तक डूबे विमान की तस्वीर दिखाई गई है. कागेरा प्रांत के पुलिस कमांडर विलियम मवापाघले ने संवाददाताओं से कहा कि बचावर्किमयों ने काफी लोगों को बचाया है. विलियम ने कहा, ‘‘जब विमान हवा में 100 मीटर की ऊंचाई पर था, तभी इसे खराब मौसम का सामना करना पड़ा. बरसात हो रही थी और विमान पानी में गिर गया. बचाव कार्य जारी है.’’

More From Author

श्रीलंकाई क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका सिडनी में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, होगी कड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ हवाईअड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की अधिसूचना जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *