Lalu Prasad Yadav की बेटी रोहिणी ने पिता को किडनी दान की

Lalu Prasad Yadav की बेटी रोहिणी ने पिता को किडनी दान की

Lalu Prasad Yadav: रोहिणी आचार्य ने अपने पिता, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को किडनी दान की है। कुछ देर पहले ही सिंगापुर के अस्पताल में लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लाट हुआ।

खेसारी लाल यादव ने ट्विटर पर पिता और बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”बहन रोहिणी जो आपने किया उससे हर पिता आज गर्व महसूस कर रहा होगा। बेटी होना सौभाग्य की बात होती है, आज फिर से पूरी दुनिया इस बात की साक्षी बनी। आदरणीय श्री लालू यादव जी और बहन रोहिणी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।” उनकी पोस्ट पर कई यूजर्स रोहिणी की तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव रविवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे। रोहिणी को भी अस्पताल में जांच के लिए लाया गया था। उनकी जांच के बाद ही किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। रोहिणी ने ऑपरेशन से पहले ट्वीट कर लोगों से दुआएं करने को कहा था।

ऑपरेशन हो जाने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनकी कुशलता की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लालू प्रसाद और किडनी डोनेट करने वालीं रोहिणी के स्वस्थ होने की जानकारी दी।

More From Author

SBI PO 2022: Download Admit Card at sbi.co.in

SBI PO 2022: sbi.co.in पर जल्द ही जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां डाउनलोड करें

गुजरात चुनाव एग्जिट पोल परिणाम 2022

गुजरात चुनाव एग्जिट पोल परिणाम 2022: आज मतदान समाप्त होने के बाद लाइव अपडेट उपलब्ध होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *