मनोरोगी नाबालिक के साथ ड्राइवर-कंडक्टर ने किया सामूहिक कुकर्म, पीडि़त गया था पार्किंग में नौकरी के बारे में पूछने

नई दिल्ली: यमुना खादर बस पार्किंग में बस के ड्राइवर-कंडक्टर ने एक किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामला न्यू उस्मानपुर इलाके का है जहां पीडि़त टहलते हुए पांचवां पुश्ता के पास पार्किंग में गया वहां बस के ड्राइवर-कंडक्टर ने वारदात को अंजाम दिया। किशोर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पीडि़त परिवार के साथ न्यू उस्मान पुर इलाके में रहता है उसके पिता इलाके में चाय की दुकान चलाते हैं। किशोर मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं है। वह अक्सर घर से गायब रहता है और खुद ही वापस आ जाता है। इसी कारण से बुधवार को उसके गायब रहने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं की थी। आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है। जबकि दूूसरा बुलंदशहर में रहता है। किशोर बुधवार को उस्मानपुर पांचवा पुश्ता के पास यमुना खादर में बनी हुई बस पार्किंग हैं।

टहलते हुए पार्किंग के पास पहुंचा। वहां उसने पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर से नौकरी के बारे में पूछा। दोनों ने उसे वहीं रोक लिया और रात में उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया। सुबह घर पहुंचने के बाद किशोर ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन तुरंत पार्किंग में पहुंचे और किशोर से उनकी पहचान कर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोर के बयान पर मामला दर्ज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि किशोर के पिता इलाके में चाय की दुकान चलाते हैं। किशोर मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं है।

More From Author

सीवर में डालने वाले विशाल पाइप के नीचे दबने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बने बेटी के माता-पिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *