शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। कोठी उस्मान बाग, बाडूजई प्रथम स्थित आमना मेमोरियल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में 18वां वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। प्रोग्राम का आगाज छात्र अब्दुल समद ने तिलावत-ए-कुरआन से किया। इसके बाद कक्षा -7 की असफिया ने नात पेश की। तत्पश्चात स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा एक की छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। बार्बी गीत पर इफजा, राशि, शिजा, सामिया, फरकशा आदि ने सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद कक्षा -2 के बच्चों ने दिल है छोटा सा तथा कक्षा -1 के बच्चों ने चंदा मामा गीत पर नृत्य किया। कक्षा सात के छात्रों ने अंधेर चैपट राजा, कक्षा -6 के बच्चों ने पेड़ बचाओ पर्यावरण तथा कक्षा -8 के छात्रों ने कोर्ट रूम ड्रामे पर अभिनय किया। इसके उपरान्त कक्षा -6, 7 व 8 की छात्राओं ने संयुक्त रूप से कव्वाली अपने अमल से दुनिया को रोशन करेंगे हम पेश करके समां बांध दिया। इसके बाद कक्षा -5 के बच्चों ने लब ये आती है दुआ प्रस्तुत की। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से एमन, तरब, महक, तसमिया, मन्तशा, बुशरा, उमैर, अरमान, अदनान, अली, रहमान, अरहमा, फुरकान, आयत, इफ्फत, अरहम, हुमेरा, सामिया, रकीब, हिना, तय्यबा, भव्या, वर्तिका, आलिया, शाल्वी, रिफा, प्रियल आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि एडीएम वित्त त्रिभुवन ने स्कूल के बच्चों के कार्यक्रमों को सराहा तथा गीत के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर प्रो. इफ्जाल-उर-रहमान खां, राजा नसीम खां, अशफाक उल्ला खाँ, मशहूद अहमद खाँ, मो. नईम खाँ, राशिद हुसैन राही जुगनू, मो. जावेद खाँ एडवोकेट, मो. यासीन, हाफिज शाह आलम, तारिक कमाल खाँ, अब्दुल लतीफ व मो. इमरान खाँ, अर्शी सआदत आशी आदि गणमान्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या निकहत नसीम शान ने संस्थापक अजीज-उर-रहमान खां व उनकी सुपुत्री प्रसिद्ध लेखिका नसीम इक्तेदार अली को याद किया। उन्होंने बताया कि उनके सुपुत्र स्कूल प्रबन्धक मो. अब्दुल्ला खां अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में नहीं आ सके। अन्त में स्कूल की प्रधानाचार्या निकहत नसीम ने मुख्य अतिथि एडीएम त्रिभुवन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद कार्यक्रम में सहभागी बच्चों को मेडल तथा ट्रॉफी भेंट की। इस अवसर पर स्कूल की अरशी, नाजिश, वसीम, रुमाना, तनवीर बेगम, नरगिस, महरून, कहकशां लोदी, आलिया, हिना, आफरीन, शबनम, नुजहत तथा तौकीर आदि मौजूद रहे।