राज्यमंत्री ने चोेपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना

शाहजहांपुर (सूवि)। दो दिवसीय दौरे पर आए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग/प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शाहबाजनगर विकास क्षेत्र ददरौल का निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित बालिका छात्रावास, ददरौल का निरीक्षण किया तथा आपकी सरकार आपके द्वार दृष्टिगत जन चैपाल लगाकर ग्रामवासियों को समस्याओं को जाना।
विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा राज्य मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, मिशन शक्ति सहित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए बौद्धिक विकास के लिए शिक्षा के महत्व को विस्तारपूर्वक बताया। बच्चो को अनुशासन में रहने तथा सभी का सम्मान करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को विज्ञान की परिभाषा आसान शब्दों में समझाते हुए कंठस्थ कराया। कार्यक्रम कक्ष में लगाई गई कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के हाथों से बनाई गई इन कलाकृतियों को देखकर मन मुग्ध हो गया है।
राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने बच्चों को सामान्य ज्ञान के अध्ययन हेतु भी प्रेरित किया।
इसके उपरांत राज्यमंत्री ने ग्राम शाहबाजनगर के पंचायत भवन में बच्चों के अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओ की गोद भरायी के कार्यक्रम में अन्नप्राशन व गोदभराई की। उन्होंने मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह में प्रथम स्थान पाने वाली 10 बच्चो की टीम को प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
श्री कश्यप ने ग्राम पंचायत भवन में आयोजित जन चैपाल में जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना एवं सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों एवं समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कर अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि सभी पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ शांति के माहौल में निरंतर तरक्की हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा दिखाए गए विश्वास को और मजबूत करने के लिए सरकार आपके द्वार पर आकर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के साथ समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही करने वालों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जाएगा।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं सम्मानित जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

More From Author

छात्र सम्मेलन को लेकर अभाविप ने छात्रों से संपर्क किया

पूनम त्यागी की मौत

बड़ा हादसा – एक्सप्रेसवे पर हादसे में एडीजे पूनम त्यागी की मौत, ड्राइवर गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *