कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने : योगी आदित्यनाथ

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 20 सीटों के लिए प्रचार के अंतिम दिन आज बस्तर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमकर गरजे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने। अगर कांग्रेस चाहती तो लंबे समय तक उनकी सरकार रही उन्होंने राम मंदिर का निर्माण नहीं करने दिया विवाद खड़ा किया। वे राम भक्तों को पिटवाते थे। उनके सहयोगी गोली चलवाते थे। उन्होंने तो कहा कि राम हुए की नहीं हम ये भी नहीं जानते। ये लोग भागवान राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न खड़ा कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ में होने जा रहे प्रथम चरण के मतदान में बस्तर की 12 विधानसभा सीट पर सात नवंबर को चुनाव होने हैं। इसके 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाएगा। अपने प्रचार अभियान के अंतिम चरण में रविवार को भाजपा, बस्तर के चुनावी मैदान में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उतारने जा रही है।

योगी बस्तर में भाजपा प्रत्याशी मनीराम कश्यप व सुकमा में प्रत्याशी सोयम मुक्का के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस समय पूरे देश में जिस तरह से योगी आदित्यनाथ अपने कार्यशैली को लेकर चर्चित हैं और बस्तर में मतांतरण का मुद्दा गर्माया हुआ है। इसे देखते हुए योगी के आने से बस्तर के चुनावी समीकरण पर असर डालने का प्रयास होगा।

More From Author

5 NOV- 23

दक्षिण में विकास का नया अध्याय लिखेंगे – जनता कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *