खतरे में है टीना दत्ता-शालीन भनोट की दोस्ती

नई दिल्ली। बिग बॉस ने सभी घरवालों से उन दो कंटेस्टेंट्स के नाम पूछे, जिनका घर में कम योगदान रहा. सभी कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस को सुंबुल तौकीर खान और मान्या का नाम बताया. हैरानी की बात यह रही कि शालीन और टीना ने भी अपनी दोस्त सुंबुल का नाम लिया, जिसके बाद शालीन को इस बात का पछतावा हुआl
बिग बॉस में फुलऑन ड्रामा चल रहा है. अब शालीन भनोट, टीना दत्ता और सुंबुल की दोस्ती में दरार आना शुरू हो गई है। अपकमिंग एपिसोड में शालीन टीना दत्ता से सुंबुल को लेकर बहसती नज़र आएंगी।
किस मोंड़ पर जाएगी यह बहसबाजी?

न जाने यह बहसबाजी शालीन और टीना की दोस्ती को किस मोड़ पर ले जाएगी, इसकी पूरी कवरेज फैंस को एपिसोड ऑनएयर होने पर मिलेगी. सुंबुल के पिता ने वीकेंड का वार में उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने और फोकस होकर गेम खेलने की सलाह भी दी थी. मगर सुंबुल अभी तक ऑफ ट्रैक ही चल रहीं हैं. सुंबुल अभी शालीन और टीना में ही बिजी हैं. जिसके चलते सुंबुल सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं. अगर सुंबुल का गेम आउट ऑफ ट्रेक चलता रहेगा तो वे शो से जल्दी विदा हो सकती है।

More From Author

तो बार-बालाओं के ठुमकों से बिहार अब लुभाएगा निवेशकों को

amar prabhat pdf epaper

18 Oct 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *