बाबा रामदेव ने मांगी माफी, महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर

बाबा रामदेव ने मांगी माफी, महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर

नई दिल्ली: बाबा रामदेव चर्चा में बने हुए है, महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर, जब महिलाएं साड़ी पहनती है तो अच्छी लगती है, सलवार भी कुर्ते के साथ भी अच्छी लगती है और कुछ नहीं नहीं पहने तो भी अच्छी लगती है। ऐसा विवादित बयान बाबा रामदेव ने दिया था।

बाबा रामदेव ने दावा किया है कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई है तो वह माफी मांगते हैं। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि मैंने हमेशा महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया है। महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने में मदद करना।

महिलाओं का अपमान करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। ठाणे में आयोजित पूरा कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण से जुड़ा था। घटना के कुछ सेकंड के क्लिक सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। जिसकी वजह से मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया। हालांकि, अगर किसी की भावनाएं आहत हुई है, तो मैं माफी मांगता हूं।

More From Author

Dharmaj Crop Guard IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP में उछाल

Dharmaj Crop Guard IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP में उछाल

Drishyam 2 Box Office Day 10 Update: शानदार रहा दूसरा वीकेंड

Drishyam 2 Box Office Day 10 Update: शानदार रहा दूसरा वीकेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *