मुमुक्षु महोत्सव के अन्तर्गत 1 मार्च से 3 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। 1 मार्च को दोपहर 2 बजे स्वामी शुकदेवानन्द विधि महाविद्यालय का दीक्षान्त समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आमंत्रित है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम अध्यक्ष, प्रो0 के0पी0 सिंह, कुलपति, महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली, मुख्य वक्ता, प्रो0 बलराज सिंह चैहान, स्टेट लीडर, सी0 आर0 आई0 एस0 पी0 (उ0प्र0), पूर्व कुलपति, राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ, विशिष्ट अतिथि, प्रो0 अमित सिंह, संकायाध्यक्ष-विधि, एम0जे0पी0 रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली, डाॅ0 राजीव कुमार, कुलसचिव, एम0जे0पी0 रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली, संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, एम0जे0पी0 रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली, श्रीनाथ त्रिपाठी, सह-अध्यक्ष, भारतीय विधिज्ञ परिषद, नई दिल्ली, अमरेन्द्र नाथ सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, सदस्य बार काउन्सिल उ0प्र0, पूर्व अध्यक्ष बार काउन्सिल उ0प्र0 व इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद, देवेन्द्र मिश्र, सदस्य, राज्य विधिज्ञ परिषद (उ0प्र0) उपस्थित रहेंगे।
समारोह में सत्र 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 के विधि पंचवर्षीय, त्रिवर्षीय तथा एलएल0एम0 पाठ्यक्रम के उत्तीर्ण छात्रों को उपाधि वितरण किया जायेगा। सभी पाठ्यक्रमों के टाॅपर छात्रों और एन0सी0सी0 के मेघावी कैडेट को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा। इसके अतिरिक्त विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 जय शंकर ओझा द्वारा सम्पादित पुस्तक Role of Police in criminal Justice System डा अनुराग अग्रवाल द्वारा सम्पादित पुस्तक ‘Vocal for Local’ और डा आलोक कुमार सिंह द्वारा सम्पादित पुस्तक ‘Future Science for Sustainable Development का भी विमोचन किया जायेगा।
2 मार्च को सायं 6 बजे युवा महोत्सव आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्य रूप से श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ के छात्रों द्वारा भारत के विभिन्न प्रदेशों की लोकगीतों, लोकनृत्यों तथा नाटक आदि से सुसज्जित भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा।
3 मार्च को दोपहर विशाल संत सम्मेलन और रात्रि 8 बजे कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा जिसमें सभाजीत द्विवेदी ‘प्रखर’, जौनपुर, कैलाश ‘तरल’ उज्जैन, डाॅ0 सुरेश अवस्थी, कानपुर, कमलेश राजहंस, अनपरा सोनभद्र, देवेंद्र वैष्णव, कोटा, विभा शुक्ला, वाराणसी और संदल अफरोज, अमेठी आमंत्रित हैं।
25 फरवरी से निरंतर रूद्र महायज्ञ मुमुक्षु आश्रम परिसर में काशी और हरिद्वार के ब्राह्मणों द्वारा सम्पन्न किया जा रहा है। जिसकी पूर्णाहुति 3 मार्च को प्रातः सम्पन्न होगी।

More From Author

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

तीन दिवसीय हित लाभ मेले का भाजपा नेता ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *