जिलाधिकारी ने विजेता टीमों को किया सम्मानित

71वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस पुरूष/महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
शाहजहांपुर (सूवि)।
71वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस पुरूष/महिला फुटबाल प्रतियोगिता वर्ष 2023 परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता का समापन समारोह आज संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह रहे। जिलाधिकारी ने विजेता टीम को सम्मानित भी किया। प्रतियोगिता में बरेली जोन, बरेली की बिजनौर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सम्भल, पीलीभीत, बदायूं तथा शाहजहाँपुर ने भाग लिया। किसी कारणवश जनपद अमरोहा की टीम प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने खेलों के महत्व के विषय में बताते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इससे टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है तथा शरीर स्वस्थ रहता है। दैनिक तनाव से भी हमें मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जीवन शैली अत्यंत व्यस्त होने के कारण खेलों का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और तनाव में राहत मिलती है। सभी को स्वस्थ खेल भावना से प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कहा कि प्रतिभाग करने वाली टीमों द्वारा स्वस्थ खेल भावना का परिचय दिया गया, इसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से हमे टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा मिलती हैं तथा तनाव से राहत मिलती है।
फाइनल मैच महिला वर्ग में शाहजहांपुर व बरेली तथा पुरुष वर्ग में बरेली व बदायूं के मध्य खेला गया।
प्रथम मैच महिला वर्ग में शाहजहाँपुर व बरेली के मध्य हुए मैच में बरेली टीम की रेनू द्वारा पहला गोल 14वें मिनट में किया, दूसरा गोल नीलम द्वारा 19वें मिनट में किया गया, तीसरा गोल दीपशिखा द्वारा 39वें मिनट में किया गया, चैथा गोल सुनीता द्वारा पैनाल्टी से 48वें मिनट में किया गया। परिणामस्वरूप बरेली टीम 4-0 से विजयी रही।
दूसरा मैच पुरूष वर्ग में बरेली व बदायूँ के मध्य हुए मैच खेला गया बदायूँ की टीम के सुबोध द्वारा पहला गोल 17वें मिनट में किया गया, प्रिंस द्वारा दूसरा गोल 43वें मिनट में किया गया। परिणास्वरूप बदायूँ की टीम 2-0 से विजयी रही।
पुलिस अधीक्षक एस0 आनन्द द्वारा प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गयी।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा दोनों विजेता टीम को शील्ड व बधाई दी गई साथ ही विजेता व उपविजेता महिला/पुरूष, निर्णायक मण्डल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर जयसवाल, पुलिस अधीक्षक देहात संजीव कुमार बाजपेयी, सहायक पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन/सदर अमित चैरसिया, क्रीडाधिकारी एस0पी0 बमनिया, प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रईस खाँ, पत्रकार एवं निर्णायक मण्डल और सभी जनपदों के टीम प्रभारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता के एम्पायर दिलीप शर्मा, कौशल किशोर, फरदीन, प्रेमजीत, अनुज, खुर्शीद आलम, आशु भारती, प्रवीण कुमार रहे। प्रतियोगिता खेलो की समस्त व्यवस्थायें प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रईस खाँ तथा उनके समस्त स्टाॅफ द्वारा की गयी जिसकी उच्चाधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गयी।

More From Author

बाइक से जा रहे चचेर भाइयों को ट्रक ने कुचला, मौत

जिला अस्पताल और अजीजगंज मोहल्ला में नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया फाइलेरिया से बचाव का सन्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *