कलान/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। तहसील परिसर कलान में वृहद कैंप पंजीकरण योजना हित लाभ वितरण के तीन दिवसीय शिविर की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर विधायक के भाई शिव प्रकाश वर्मा एवं मिर्जापुर ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी द्वारा की गई। तीन दिवसीय शिविर मे समाज कल्याण, दिव्यांग विभाग, पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग आदि विभागों के कर्मचारियों ने गांव देहात से आए हुए लोगों को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक के भाई शिव प्रकाश वर्मा व मिर्जापुर ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रियांशु ने कहा कि इस वृहद कैंप को लगवाने से उन गरीब तबके के लोगों को पूरा लाभ मिलेगा जो लोग जिला मुख्यालय के चक्कर काटकर थक गए हैं। उन्होंने कहा कि जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है, जिनके राशन कार्ड कटे हुए हैं, जिनकी पेंशन रुकी हुई है, जिनके श्रम कार्ड नहीं बने हैं समेत तमाम काम इस कैम्प के माध्यम से हो सकेगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि इस कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं तभी कैम्प का आयोजन सफल होगा। इस अवसर पर एसङीएम दुर्गेश यादव, मिर्जापुर बीङीओ अनार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष करणी सेना, राजीव गुर्जर आदि मौजूद रहे।
You May Also Like
Posted in
शाहजहांपुर
लाट साहब जुलूस के संबंध में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
Posted by
AmarPrabhat