जिला चिकित्सालय का नगर मजिस्ट्रेट ने किया आकस्मिक निरीक्षण

सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश
शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)।
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पायी गई।
नगर मजिस्ट्रेट ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही किसी भी दशा में न बरती जाये। उन्होंने कहा कि सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और व्यवस्थाएं ठीक रखी जाये। शौचालय की भी सफाई व्यवस्था ठीक रखने हेतु भी नगर मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए। उन्होंने प्रकाश की व्यवस्था ठीक किए जाने हेतु भी कहा। नगर मजिस्ट्रेट ने आगामी गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पंखे इत्यादि व्यवस्थित कराए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मरीजों के समुचित उपचार तथा दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी निर्देशित किया।

More From Author

पांच लोगों पर आग लगाकर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

आठ वर्षीय लड़के का अपहरण कर बेरहमी से हत्या, हत्यारे ने निकाले दांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *