एसएस कालेज में एनसीसी सी सार्टिफिकेट परीक्षा आयोजित

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में आज 25 यूपी बटालियन की एनसीसी सी सार्टिफिकेट परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में एसएस कॉलेज, जीएफ कालेज, राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर, एमजेके कलीनगर और गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर के कुल 193 कैडेटों ने भाग लिया जबकि 16 कैडेट परीक्षा मे अनुपस्थित रहे। विदित हो कि यह परीक्षा 8 यूपी गर्ल्स बटालियन बरेली के कमांडिंग ऑफिसर वीर चक्र विजेता कर्नल राजेश शाह और उनके बटालियन के अन्य आफिसर्स और सहयोगी स्टाफ के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतिष्ठित सी सार्टिफिकेट परीक्षा में लिखित के साथ साथ कठिन फिजिकल टेस्ट लिया जाता है, जिसमे हथियार प्रशिक्षण, ड्रिल टेस्ट, मैप रीडिंग, संचार, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट सम्मिलित है। इस परीक्षा में लेफ्टिनेंट डॉ आलोक कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ वन्दना शर्मा, लेफ्टीनेंट डॉ रचना, सूबेदार मेजर कमलेश सिंह राणा, सूबेदार बूटा सिंह और बीएचएम बलकरन सिंह का सहयोग रहा।

More From Author

भारतीय रेलवे एक महीने तक चलने वाला गहन सुरक्षा अभियान चलाएगा

हैवानियत

हैवानियत! गंडासे से सिर पर अटैक, फिर सरेराह घसीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *