योगी सरकार ने गुंडाराज खत्म कर सुशासन का राज स्थापित कियाःअरूण सागर

सांसद ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन
शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। सांसद अरुण कुमार सागर ने ददरौल विधानसभा के ब्लाक कांट के मंडल सरथौली में ग्राम ताहरपुर, गुर्रा भमौली, निकरा, बांसखेड़ा आदि गांवों में भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। इस दौरान सांसद अरूण कुमार सागर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी फोन किया और समस्या का जल्द निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास नीति को सार्थक करते हुए विकास कार्य किया है। भाजपा की केंद्र व उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने लाभांवित योजनाओं को क्रियांवित करते हुए आमजन को सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया किया जा रहा है। वहीं, योगी सरकार ने प्रदेश से गुंडाराज खत्म कर सुशासन का राज स्थापित किया है। कहा कि सरकार की भी मंशा है ग्रामवासियों की समस्याओं का गांव में पहुंचकर ही निराकरण किया जाए। ताकि उनको समस्याओं और शिकायतों के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष अरूण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, महानगर उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह, अरविन्द वर्मा, चमन शुक्ला, धीरपाल सिंह, राघवेन्द्र सिंह, शिवेन्द्र सिंह, संजीव सक्सेना आदि कई लोग मौजूद रहे।

More From Author

दो दिवसीय सालाना उर्स मनाया गया

उ0प्र0 निवेश के लिये निवेशकों की पहली पसंदःकश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *