सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का वैश्य फैडरेशन ने किया भव्य स्वागत
शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन की एक बैठक शहर के सत्यम होटल में हुई जिसमें संगठन का विस्तार किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए बरेली मण्डल की अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य विभिन्न उपवर्गों में बंटे हुए वैश्य समाज को एकजुट करना है।
संगठन के जिलाध्यक्ष विशम्भर दयाल गुप्ता ने जिला इकाई का विस्तार करते हुए गोपाल गौशाला व रोजा आढ़ती व्यापार मंडल के महामंत्री अजय गुप्ता को जिलामहामंत्री, अक्षत गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, आनन्द गुप्ता को मीडिया प्रभारी वृजेश वैश्य को जिला इकाई का संरक्षक महिला जिला इकाई का जिलाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, जिला महामंत्री नलिनी ओमर को मनोनीत किया। महानगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता प्रधान ने रजनी गुप्ता को महानगर अध्यक्ष, सुधा ओमर को महामंत्री नेहा गुप्ता को उपाध्यक्ष, आरती गुप्ता को कोषाध्यक्ष अंशिका गुप्ता को युवा जिलाध्यक्ष, श्रेया ओमर को युवा महामंत्री, श्रुति गुप्ता को उपाध्यक्ष, अन्नपूर्णा गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।
इस अवसर पर संगठन की बरेली मण्डल अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने प्रिंस गुप्ता को तिलहर इकाई का अध्यक्ष व कीर्ति गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।
इस अवसर पर समाज के संरक्षक बृजेश वैश्य को सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाये जाने पर सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए वृजेश वैश्य का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कुलदीप गुप्ता, प्रियंक गुप्ता, शशांक गुप्ता, प्रिया गुप्ता, शिवि गुप्ता, श्रुति गुप्ता, अपूर्व अग्रवाल आदि मौजूद रहे।