एसएस कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

सक्षरता का मतलब शिक्षा की प्राप्तिःयादव
शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर 18 फरवरी से 24 फरवरी तक का शुभारंभ हुआ। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि वाणिज्य संकाय अध्यक्ष डॉ अनुराग अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ 50 स्वयंसेवियो द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाकर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार यादव ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि प्रतीक चिन्ह, योजना के उद्देश्य व लक्ष्य और विशेष शिविर के महत्व को बताया।
शिविर के प्रथम दिवस शिविरार्थियों ने साक्षर भारत अभियान के तहत ग्राम नवादा इंदेपुर में लोगों को रैली पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया।
शिविर के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे श्याम लाल यादव ने शिविरार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षरता का मतलब होता है शिक्षा की प्राप्ति। बिना शिक्षा के जीवन अन्धकार के समान हो जाता हैं। जबकि एक शिक्षित व्यक्ति का जीवन ज्ञान के उजाले से हमेशा प्रकाशवान रहता हैं। वह न केवल अपने जीवन में तमाम सुख पा सकता हैं बल्कि औरों के जीवन में भी खुशियाँ व आनन्द ला सकता हैं।
स्वयंसेवी करण प्रताप सिंह के संचालन में शिविर में साक्षी सिंह, प्रभा पांडे, अभिषेक मिश्रा, वंशिका सक्सेना, सुमित कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।

More From Author

दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत, खुशियां बदली मातम में

TRAI ने दूरसंचार कंपनियों को बेहतर 5जी अनुभव के लिए कॉल सेवाओं में सुधार करने का निर्देश दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *